![]() |
| Love shayari |
1. निगाहों का फरेब
मैं बेईमान निगाहों का फरेब पढ़ सकता हूं किसी के दिल में उतरकर उसकी हकीकत पढ़ सकता हूं चेहरे की मुस्कान से मुझे बहकाया नहीं जा सकता मैं खामोश आंखों में छुपा हर राज पढ़ सकता हूं।
2. मोहब्बत में संभलकर
तुम्हारी हर बात को परखना है मुझे अब हर कदम सोच समझ कर चलना है मुझे तुम्हारी बातों में छुपे हर राज पढ़ना है मुझे अब मोहब्बत का हर फैसला संभलकर करना है मुझे।
3. जब इश्क़ निभाने की बारी आई
झूठे इल्जाम लगाने लगी जब बेवफाई का वक्त आया जिसे अपना समझा वही खिलाफत पर उतर आया वफा के हर वादे को तुमने पल में भुला दिया जब इश्क़ निभाने की बारी आई तो तुमने दामन छुड़ा लिया।
4. तुम्हारी अदाएँ
तुम पहले से ज्यादा सताने लगी हो मेरे जख्मों पर मरहम लगाने लगी हो कभी खामोश रहकर दिल को तड़पाती हो कभी मुस्कुराकर करीब आने लगी हो।
5. पहली नज़र का इश्क़
तुम जो मुस्कुराकर एक नजर देखती हो मेरे दिल में मोहब्बत कीें हलचल सी होती है अभी तो पहली नजर मिली है तुमसे मगर ये दिल तुम्हें अपना समझने लगा है।
6. बस एक इशारा कर दो
डूब जाना चाहता हूं मोहब्बत में तेरी बस तू एक इशारा तो कर अपनी हर धड़कन तेरे नाम कर दूं तू मुझे अपना कह कर तो देख।
7. मोहब्बत की शुरुआत
पहली बार नजर मिली है अभी तो मोहब्बत की शुरुआत है तेरी एक मुस्कान मेरे लिए कुछ खास बात है डूब जाना चाहता हूं मोहब्बत में बेइंतेहा बस तू एक इशारा तो कर दिल को तेरा इंतजार है।
8. मेरी किस्मत बदलने लगी है
मेरी जिंदगी में तुम आने जाने लगी हो बिन कहे मेरे दिल में समाने लगी हो अभी तो मोहब्बत की शुरुआत है तुम्हारी एक नजर से मेरी किस्मत बदलने लगी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें