Love Shayari / Romantic Shayari
तेरी पहली नज़र का असर
तुम्हारी पहली नजर ने दीवाना किया है, मेरे दिल को तुमने बेगाना किया है, अब नींद कहां आती है, रातों में तुम्हारी यादों ने मुझे आवारा किया है।
प्यार दोगी क्या
जो मांगता हूं वो प्यार दोगी क्या, बिखरी हुई जिंदगी संवार दोगी क्या, बहुत टूटा हूं इस बेदर्द जमाने से, अपने प्यार से मुझे निखार दोगी क्या।
इश्क की शुरुआत
धीरे-धीरे इश्क करना आ जाएगा, तुम्हारी हर अदा को समझना आ जाएगा, आज अनजान है तेरी मोहब्बत से मगर, कल तुझे अपना बनाना भी आ जाएगा।
तुम्हारी निगाहों का जादू
तुम्हारी निगाहों में अजब सा जादू है, यूं ही नहीं मेरा दिल बेकाबू है, जब भी देखता हूं खो जाता हूं, तुम्हारी मोहब्बत का ही ये असर है।
तुम्हारी एक हँसी
तुम्हारी एक हंसी पर फिदा हो गया हूं, अब तुम्हें सोच कर ही मुस्कुराने लगा हूं, पहले अकेलापन भी सुकून देता था, मुझे अब तुम्हारी कमी में खुद को तन्हा पाने लगा हूं।
मोहब्बत का तड़का
वो मोहब्बत का तड़का लगाने लगी है, हर बात में अपना रंग ज़माने लगी है, पहले तो बस मुस्कुराकर गुजर जाती थी, अब जान बूझकर दिल को सताने लगी है।
तेरे इश्क का इंतज़ार
मैं जान लुटा दूंगा, बस तू एक इशारा तो कर, मेरी वीरान रूह में फिर मोहब्बत का उजाला तो कर, तेरे इश्क में आज भी दिल बेकरार है मेरा, तू लौट आ मेरी जिंदगी को फिर से गुलजार तो कर।
तुम्हारी आँखें
तुम्हारी आंखें बहुत कुछ कहने लगी है, तुम्हारे दिल की बातें मुझसे कहने लगे हैं, तुम लफ्जों से इजहार करो या ना करो, तुम्हारी निगाहें मोहब्बत का हर राज खोलने लगी है।
Sad Shayari / दर्द भरी शायरी
तेरी आँखों की नमी
तेरी आंखों की नमी पढ़ सकता हूं, तेरे दिल के हर गम को समझ सकता हूं, तूं चेहरे पर हंसी का नकाब ओढ़े फिरता है, मैं तेरी खामोशी का हर राज समझ सकता हूं।
तेरे दिए दर्द का एहसास
कभी सोचा ना था, इतना दर्द दोगी, कसूर क्या था मेरा, जो तन्हा छोड़ दोगी।
टूटकर बिखरना
हर सितम झेलने का तरीका आ गया है, तेरे बगैर जीने का सलीका आ गया है, तुमने तो हमें तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा, हमें भी अब टूट कर बिखरना आ गया है।
कुछ पल खामोशी में
मुझे तन्हा अकेला छोड़ दो, मेरा हाल मुझ पर रहने दो, बहुत थक चुका हूं इन रिश्तों से, अब कुछ पल खामोशी मे जीने दो।
तेरी यादों से निकलना
तेरी यादों से निकलना आसान नहीं है, दिल को तुमसे संभालना आसान नहीं है, तू दूर है तो क्या हुआ ए मेरे हमदम, तुम्हें भूल कर मुस्कुराना आसान नहीं है।
बस तेरा दर्द दिखाई देता है
अब कहाँ कुछ दिखाई देता है, अब कहाँ कुछ सुनाई देता है,
जब से तू दूर हुआ है, बस तेरा दर्द ही दिखाई देता है।
Bewafa Shayari / बेवफाई और धोखा
बेवफ़ा कह दूँ तो गलत नहीं होगा
तुम्हें बेवफा कह दूं, तो गलत नहीं होगा, दिल तोड़ कर मेरा तुम्हें कोई गम नहीं होगा, हम तो आज भी तेरी राह देखते हैं, शायद तुम्हें मेरा ख्याल ही नहीं होगा।
हर बार वही दर्द
हर दफा दिल तोड़कर मुस्कुराती हो, फिर खुद को मासूम बताती हो, हम तो हर बार तुम्हें माफ कर देते हैं, और तुम हर बार वही दर्द दे जाती हो।
झूठी उम्मीदें
झूठे वादों से ख्वाब दिखाया ना करो, जो दिल में नहीं है वो कहा ना करो, हम टूट जाते हैं तेरी हर बात से, यूं झूठी उम्मीदें जगाया ना करो।
तेरी गली छोड़कर जा रहा हूँ
मैं जा रहा हूं छोड़कर तेरी गली, क्योंकि अब ये राज पता चल चुका है, हमने तो तुझे अपनी वफा समझ कर चाहा मगर, बदले में तेरी बेवफाई का हिसाब मिल चुका है।
इंतज़ार और दूरियों की शायरी
मेरी बेपनाह मोहब्बत का कुछ तो हिसाब दे, मेरी वफाओं का भी कोई जवाब दे, यूं ही खामोश रहकर दिल को तड़पाया न कर, अगर नहीं अपना सकता तो खुलकर जवाब दे।
तेरी जगह ढूँढता हूँ
तुम्हारी नजर में वफ़ा ढूंढता हूं, सच कहूं तो अपनी खता ढूंढता हूं, बहुत भीड़ है इस दिल में ख्वाहिशों की, फिर भी हर भीड़ में तेरी जगह ढूंढता हूं।
तू रूठ जाए तो लगता है, वक्त थम गया है, तेरी हंसी में अपनी सुबह ढूंढता हूं, कह दूं इसे इश्क या तेरी आदत कहूं, अब हर सांस के बाद बस तुझे ढूंढता हूं।
इज़हार-ए-मोहब्बत
तुम मान जाओ
अगर मोहब्बत है
प्यार भरी नोकझोंक और रूठना-मनाना
तुम्हारी मनमानियाँ
बिगड़ जाता है मूड मेरा, जब बाज नहीं आती हो अपनी मनमानियां से, हर बात पर उलझ जाती हो अपनी नादानियां से, हम तो तुम्हारी हर खता को हंसकर नजरअंदाज कर देते हैं, मगर तुम कहां बाज आती हो अपनी शरारतों से।
हर बात पर रूठना
बात-बात में रूठ जाने का यह तरीका भी अजीब है, तेरा हर बात पर खफा होना भी अजीब है, हम तो हर बार अपना मान लेते हैं तुझे मोहब्बत समझ कर, मगर तेरा रूठ कर हमें तड़पना भी अजीब है।
तुम्हारी शिकायतें
बात-बात में लड़ने की तुम्हारी आदत है, बात बात पर रूठ जाने की अजब सी चाहत है, हम तो हर बार तुम्हें मोहब्बत से मना लेते हैं, मगर तुम्हें हर बात में मुझसे शिकायत है।
वफ़ा, रिश्ते और सच्चे वादे
मैं बड़े-बड़े वादे नहीं करता
मुझे वो नहीं बनना, मैं कम बोलता हूं, पर जो बोलता हूं, दिल से बोलता हूं। मैं भीड़ के लिए नहीं, बस अपने एक रिश्ते के लिए सच्चा रहना चाहता हूं।
मैं झूठा वादा नहीं करता
मैं झूठा वादा नहीं करता आदत ही ऐसी है मेरी, जो दिल में है वही लबों पर है ऐसी फितरत है मेरी, तू साथ दे या ना दे मै शिकवा नहीं करूंगा, पर जो कह दिया एक बार मुकरता नहीं हूं कभी।
Motivational Shayari / प्रेरणादायक शायरी
मुश्किलें मजबूत बनाने आती हैं
एक लड़का अपनी मंजिल के रास्ते में बार-बार आने वाली मुश्किलों से परेशान हो गया। उसने सोचा शायद यह रास्ता उसके लिए नहीं है।
तभी एक बुजुर्ग ने आकर कहा-
मुश्किलें तुम्हें रोकने नहीं बल्कि मजबूत बनाने आई है। अगर आज हार मान ली तो कल की जीत कैसे देखोगे? लड़के ने हिम्मत जुटाई, फिर कदम बढ़ाए और एक-एक करके हर बाधा पार करता चला गया।
आखिरकार वही मंजिल उसके सामने थी जिसके लिए उसने कभी चलना शुरू किया था
हार मत मानना
जो मुश्किलों से घबराकर हार मान जाओगे तो मंजिल की राह में कैसे बढ़ पाओगे मुश्किलें राह में कांटे बनकर आएंगी तुम हौसला रखना हर बाधा पार कर जाओगे जो गिरकर भी उठने का हुनर रखते हैं वही तूफानों में भी अपना मुकाम रखते हैं
मोहब्बत की छोटी कहानियाँ
सच्ची मोहब्बत और बेवफाई
एक लड़का किसी लड़की से सच्ची मोहब्बत करता था। उसने हर मुश्किल में उसका साथ दिया और रिश्तो को पूरी ईमानदारी से निभाया।
लेकिन लड़की धीरे-धीरे उससे दूर होती गई। उसकी वफ़ा का जबाब बेवफाई से देने लगी।
जब लड़के को सच्चाई का पता चला, तो उसने बिना कोई शिकायत किये, उसका रास्ता छोड़ दिया।
जाते-जाते उसके दिल से बस यही निकला-
अब उस गली में लौट कर क्या करना, जहां वफा के बदले बेवफाई मिली।
बदलती बातों का एहसास
कभी वह बहुत प्यार से बात करती थी, तो कभी अचानक खामोश हो जाती थी। उसकी इन बदलती बातों से मुझे लगा कि शायद उसके दिल में भी मोहब्बत है।
लेकिन जब वह बार-बार दूर जाने लगी, तो मैंने बस इतना ही कहा-
अगर मोहब्बत है तो पास रहो अगर नहीं है, तो साफ कह दो ताकि ये दिल इंतजार में यूं ना तड़पे।
मुलाकात से मोहब्बत तक
एक छोटी सी मुलाकात धीरे-धीरे मोहब्बत में बदलने लगी है। पहले वह बस मुस्कुरा कर बात करती थी, लेकिन अब उसकी बातों में एक अलग ही अपनापन नजर आने लगा है।
कभी बेवजह छेड़ती है, तो कभी रूठ जाती है और फिर खुद ही मुस्कुराकर मना लेती है।
उसके इन छोटे-छोटे अंदाज ने दिल में एक नई हलचल पैदा कर दी है। शायद वह भी अपने दिल की बात समझने लगी है, तभी तो हर मुलाकात में प्यार का एहसास बढ़ाने लगी है।
एक मुस्कान की शुरुआत
एक दिन अचानक यूं ही मुलाकात हुई। बात तो कुछ खास नहीं हुई, लेकिन एक मुस्कान सीधे दिल में उतर गई।
उस दिन के बाद न जाने क्यों वही हंसी बार-बार याद आने लगी।
धीरे-धीरे समझ आया जिसे मैं पहले सिर्फ एक खूबसूरत मुस्कान समझ रहा था, वही मेरे दिल में मोहब्बत की शुरुआत बन चुकी है।
जिंदगी और रिश्तों की सच्चाई
कौन अपना कौन पराया
धोखे का दर्द
कभी-कभी किसी का दिया धोखा ऐसी टीस छोड़ जाता है,
जिसे वक्त भी नहीं मिटा पाता।
ये शायरी उसी दर्द का एहसास है।
जब कोई अपना दूर हो जाता है
जब कोई अपना दूर हो जाता है, तो उसकी कमी हर पल महसूस होती है।
अब कहाँ कुछ दिखाई देता है, अब कहाँ कुछ सुनाई देता है,
जब से तू दूर हुआ है, बस तेरा दर्द ही दिखाई देता है।
यादों की आदत
कभी-कभी कोई इंसान हमारी जिंदगी में इतना खास हो जाता है कि उसकी आदत सी हो जाती है। फिर जब वह दूर चला जाता है तो हम खुद को समझाने की बहुत कोशिश करते हैं कि उसे अब भूल जाना चाहिए, लेकिन दिल कहाँ मानता है।
उसकी यादें बार-बार चुपके से लौट आती हैं और उसकी कमी महसूस होने लगती है।
मैं बस इतना ही कहना चाहूँगा—
तेरी यादों से निकलना आसान नहीं है, दिल को तुमसे संभालना आसान नहीं है, तू दूर है तो क्या हुआ ऐ मेरे हमदम, तुम्हें भूल कर मुस्कुराना आसान नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें