सुबह का हर लम्हा हसीन हो जाता है तुम्हारी प्यारी-सी मुस्कान से, दिल को सुकून मिल जाता है तुम्हारी एक मीठी-सी बात से। यूँ तो रोज़ सूरज निकलता है रोशनी लेकर आसमान से, मगर मेरी सुबह ख़ास हो जाती है तुम्हारे दीदार से। Good Morning
अपने वादों पर खरा उतरने लगी है मेरे तन्हा जिंदगी में खुशियों का रंग भरने लगी है मैं खुशनसीब हूं मुझे बेतहाशा प्यार करने लगी है तकदीर ख्वाहिशों की तरह बदलने लगी है
पहली बार मोहब्बत की दहलीज पर कदम रखा हूं जो प्यार का आशियाना मिल जाएगा जिंदगी की कमियों से निजात मिल जाएगा जहां तन्हाइयों का रेला रहता है वहां खुशियों का फूल खिल जाएगा
तुम जान हो इसका एहसास होने लगा है मुलाकात हो जाए दिल की बात हो जाए इंतजार रहने लगा है दूर रहकर कहीं मन नहीं लगता है मुझे प्यार होने लगा है
जो बेवजह रूठ जाने की फितरत है मुझे इसी अदा से मोहब्बत है हर रोज यूं ही अपने प्यार का मीठा जहर देती रहो मैं उम्र भर मनाता रहूं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें