सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Hindi Shayari | Love, Wafa, Intezaar, Dard और Romantic Shayari in Hindi

1. मेरे किरदार पर सवाल उठाने वालों के लिए शायरी मेरे चरित्र पर सवाल उठाने वालों से बस इतना कहना है, इल्ज़ाम लगाना आसान है, मगर सच को समझना भी ज़रूरी है। हमने तो हर रिश्ते को दिल से निभाया है, किसी के कहने से हमारा किरदार बदल नहीं जाता। 2. तेरे दीदार के इंतज़ार की शायरी एक झलक को प्यासी हैं ये निगाहें मेरी, कब तक तरसेंगी ये मेरी चाहतें। तेरे दीदार की आरज़ू है दिल में बसी, कब पूरी होंगी ये मोहब्बतें मेरी। 3. दर्द-ए-दिल और वफ़ा की शायरी हम दर्द-ए-दिल की दवा ढूँढते हैं, नज़रों में तुम्हारी वफ़ा ढूँढते हैं। हर धड़कन में तेरा एहसास ढूँढते हैं, हम तन्हाई में भी तेरा पता ढूँढते हैं। मुकम्मल हो जाए ये इश्क़ हमारा, तेरे नाम में अपना जहाँ ढूँढते हैं। 4. बेइंतहा मोहब्बत की रोमांटिक शायरी इतनी मोहब्बत करता हूँ, लिख न सकूँगा शब्दों में, तुम्हारा ही ज़िक्र रहता है हर पल मेरी धड़कनों में। सारी दुनिया बेगानी लगती है तुम्हारे बिना, तुम ही वो शख़्स हो, जिसके बिना कुछ भी अपना नहीं लगता।
हाल की पोस्ट

Love Shayari in Hindi | सच्चे प्यार, Romantic Mohabbat, Bewafa और इज़हार की शायरी

1. बेवफ़ा शायरी उस बेवफ़ा से दिल मत लगाना, वो हँसते-हँसते दिल तोड़ देती है। झूठे वादों से बहलाकर, फिर तन्हाई में छोड़ देती है। 2. इज़हार-ए-मोहब्बत शायरी मोहब्बत है तो इज़हार करो, यूँ न वक़्त बर्बाद करो, दिल में जो अरमान हैं, उनका खुलकर इज़हार करो। कह दो जो बात दिल में है, कहीं देर न हो जाए, अगर इश्क़ सच्चा है तो अपने जज़्बातों से इनकार न करो। 3. रोमांटिक लव शायरी ज़िंदगी में अँधेरा था, तुम चिराग बनकर आई हो, ग़म ने मार दिया था, खुशियों की बहार लाई हो। सूनी थी मेरी दुनिया, हर तरफ़ था तन्हाई का आलम, तुमने आकर मेरी ज़िंदगी को फिर मोहब्बत से सजाई हो। 4. दुआ शायरी तुम खुश रहना हर पल, मेरी दुआ तुम्हारे साथ है, मेरी हर धड़कन में आज भी तुम्हारी ही बात है। तुम्हें पाने की ज़िद नहीं, बस तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान देखना है, तुम जहां रहो खुश रहो, मेरी हर दुआ तुम्हारे साथ है। 5. मोहब्बत शायरी जिस पर अपना बस नहीं चलता, क्या करे इंसान, जिसे दिल से चाहा, उसी में ढूँढता है अपना जहान। लाख समझाए ये दिल, कहाँ मानता है, मोहब्बत में अक्सर इंसान, ख़ुद से ही हार मानता है 6. हुस्न की तारीफ़ शायरी जो नशा है तुम्ह...

जिसे भूलना चाहता हूँ वही धड़कनों में बसी बैंठी है | दर्द और तन्हाई शायरी दर्द और तन्हाई शायरी

1. दर्द और तन्हाई जिससे दूर भाग रहा हूँ, वही तकलीफ़ बनी बैठी है, जिसे भूलना चाहता हूँ, वही धड़कनों में बसी बैठी है। हर बार खुद को समझाता हूँ अब लौटकर नहीं जाना, मगर मेरी तन्हाई हर बार उसी मोड़ पर खड़ी मिलती है। अजीब है ये दर्द भी… जिससे बचने के लिए पूरी दुनिया से दूर हो गया, आज वही शख़्स मेरी हर ख़ामोशी कि आवाज़ बनकर बैठा है। 2. निगाहों में प्यार मुझे देखना है अपना प्यार तुम्हारी निगाहों में, महसूस करना है अपनी मोहब्बत तुम्हारी बातों में। तुम यूँ ही मुस्कुराकर मुझे अपना होने का एहसास दिलाया करो, मैं हर पल खुद को पाना चाहता हूँ तुम्हारी चाहतों में। 3. ख़ामोशी और सवाल तुम्हें मुस्कुराकर देना पड़ेगा जवाब मेरे हर सवाल का, यूँ ख़ामोश रहकर तुम मुझे तड़पाया न करो। जो बातें छुपी है तुम्हारी निगाहों में, उसे लफ़्ज़ों में कहकर दिल बहलाया करो। 4. आँखों में छुपा इश्क़ तुम्हारी आँखें बोलती हैं, इसमें कोई शक नहीं है, हर एक नज़र में छुपा कोई राज़ कम नहीं है। बिना कुछ कहे ही सब कुछ कह जाती हैं तुम्हारी निगाहें, हर ख़ामोशी में भी इश्क़ साफ़ नज़र आता है।

Good Morning Shayari in Hindi | प्यार भरी सुप्रभात शायरी | Romantic & Motivational Morning Shayari

1. तुम्हारी सुबह की मुस्कुराहट मेरे लिए गुड मॉर्निंग है, तुम्हारी हर प्यारी बात मेरे लिए बहुत खास है। बस तुम एक बार मुस्कुराकर देख लो मेरी तरफ़, तुम्हारी एक मुस्कान से मेरी सुबह अच्छी हो जाती है। 2. गुड मॉर्निंग हो जाता है इशारों से, जब तुम मुस्कुरा देती हो अपनी निगाहों से। लफ़्ज़ों की ज़रूरत ही कहाँ पड़ती है हमें, दिल समझ लेता है सब कुछ तुम्हारी अदाओं से। 3. जो अपने हैं, सभी को Good Morning बोल दीजिए, दिल में छुपे प्यार को आज खोल दीजिए। सुबह की शुरुआत हो अपनों की मुस्कान के साथ, हर अपने को प्यार भरी शुभकामनाएँ भेज दीजिए।  Good Morning सुप्रभात 4. नई सुबह के साथ नया जुनून आया है, हर ख्वाब को पूरा करने का सुकून आया है। बीती रात की सारी फ़िक्र छोड़ दीजिए, आज फिर किस्मत बदलने का दिन आया है। ☀️✨ Good Morning सुप्रभात आपका दिन शुभ हो।

Good Night Shayari in Hindi | प्यार भरी गुड नाइट शायरी | Romantic Night Shayari

1. आँखों में आँखें डालकर, ये रात गुज़र जाए, तेरी मोहब्बत में खोकर, हर पल संवर जाए। न ख़त्म हो ये ख़ामोशियों भरी मुलाक़ात कभी, बस तू मेरे करीब रहे और ये दिल तुझ पर ठहर जाए। 2. रात होते ही तेरी यादों का असर दोगुना हो जाता है, ये दिल हर धड़कन के साथ तेरा ही हो जाता है। दिन किसी तरह गुज़र जाता है मगर चाँद निकलते ही तेरा इंतज़ार परवान चढ़ जाता है। 3. Good Night कहने के बाद भी तुमसे बात करने का मन करता है, नींद से ज़्यादा तुम्हारी आवाज़ सुनने का मन करता है। सोचता हूँ आज की यही आख़िरी बात हो गई, मगर दिल फिर से तुमसे और मोहब्बत की बात करने को कहता है। 4. गुड नाइट कहने से पहले एक प्यार भरी मुस्कान चाहिए, तेरी आँखों में मेरे लिए थोड़ा सा अरमान चाहिए। नींद खुलते ही पहला रिप्लाई मिले, बस इतना सा तुझ पर आज भी एतबार चाहिए 5. प्यार है तो जागो, सोने की बात क्या है, दिल में मोहब्बत है तो फिर रात क्या है। तुम जागती रहो, मैं भी जागता रहूँ, फिर बताओ, तुम्हें Good Night कहने की ज़रूरत क्या है। 6. अब सो जाओ, रात बहुत हो गई है, सपनों की महफ़िल भी सजने लगी है। छोड़ दो दिनभर की सारी चिंताएँ, मीठी नींद अब तुम्ह...

Love Shayari in Hindi | Romantic Love Shayari | Mohabbat Shayari | Viral Shayari

1. साथ देना है तो बता दो, मैं भी तुमसे दिल लगाने की कोशिश करूँगा। तुम अगर मेरा हाथ थामने का वादा कर लो, मैं उम्रभर तुम्हारा साथ निभाने की कोशिश करूँगा। 2. तुम्हारा साथ मिले तो ताउम्र गुज़र जाएगा, ये दिल तुम्हारी मोहब्बत में सँवर जाएगा। बस हाथ थामकर यूँ ही साथ निभाते रहना, तुम रहोगी मेरे पास तो हर पल ख़ूबसूरत हो जाएगा। 3. हर बात पर मुझसे झगड़ती हो, मगर मोहब्बत भी करती हो, घर के अंदर कुछ भी हो, बाहर इज़्ज़त भी करती हो। नाराज़गी में भी फ़िक्र करना नहीं भूलती हो, शायद इसी अंदाज़ में तुम मुझसे सच्ची मोहब्बत करती हो। 4. तुम्हारी निगाहों की किताब पढ़ने में लगा हूँ, तुम अनजान हो, मैं इश्क़ करने में लगा हूँ। तुम्हारी हर नज़र में कोई राज़ छुपा लगता है, मैं उसी राज़ को समझने में लगा हूँ। 5. इन मासूम निगाहों की किताब चाहिए, मुझे पढ़ने का शौक़ है हर पन्ने पर शायद मोहब्बत लिखी है, बस तुम्हारी आँखों को पढ़ने की इजाज़त चाहिए। 6. चलो, मैंने मान लिया तुम सही हो, और मैं ग़लत हूँ, तुम्हारी हर बात के आगे आज भी नतमस्तक हूँ। बस इतना बता दो, आखिर मेरी ख़ता क्या थी, जो तुम्हें अपना समझ बैठा, क्या यही मेरी भूल ...

सच्ची मोहब्बत शायरी | प्यार की शायरी और रोमांटिक लव शायरी

1. मुलाक़ात और मोहब्बत की बात अब तुमसे अक्सर मुलाक़ात होगी, तुम जो चाहती हो, वही बात होगी। अब दूरियों का कोई बहाना नहीं होगा, हर मुलाक़ात में बस मोहब्बत की बात होगी। 2. तुम्हारी प्यारी फ़रमाइशें तुम्हारी फ़रमाइशें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, हर रोज़ नई-नई ख्वाहिशें जताती जा रही हैं। हम भी तुम्हारी हर बात हँसकर मान लेते हैं, क्योंकि हमें तुम्हारी अदाएँ बहुत प्यारी लगती हैं। 3. नटखट अदाओं पर दिल हार बैठे छोटी-छोटी बातों पर  चढ़ जाती हो सीने पर, फिर रूठकर बैठ जाती हो मेरी बातों पर। तुम्हारी ये नटखट अदाएँ बड़ी प्यारी लगती हैं, इसीलिए तो दिल आता है तुम पर बार-बार। 4. तुम्हारी नाराज़गी भी प्यारी है बात-बात पर मुँह फुलाने की ये अदा निराली है, तुम्हारी हर नाराज़गी हमें दिल से प्यारी है। रूठकर तुम मुझसे दूर न जाया करो, तुम्हारी मुस्कान पर ही ये  मेरी ज़िंदगी मतवाली है 5. झगड़े में भी मोहब्बत का इशारा नहीं मानोगी बात तो झगड़ा होगा हम दोनों के बीच में, फिर रूठोगी तुम मैं रहूँगा तुम्हारे इंतज़ार में। तुम्हारी नाराज़गी भी हमें कहाँ गवारा है, क्योंकि तुमसे झगड़ना भी मोहब्बत का इशारा है। 6. ...